फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 231 रन की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में पहुंचा आंध्र प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आंध्र प्रदेश में खेली जा रही कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश ने चंडीगढ़ के खिलाफ 231 रनों की बढ़त के साथ अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। पहली पारी में चंडीगढ़ के 186 रन के जवाब में नाबाद महिप कुमार के दोहरे शतक और गिरिनाथ रेड्डी के शतक की बदौलत दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 417 रन बनाए।
विज्ञापन

अपने ओवरनाइट स्कोर 68/1 को आगे बढ़ाते हुए आंध्र प्रदेश पहले सत्र में चंडीगढ़ के गेंदबाज मोहम्मद असहद के समक्ष लचर नजर आई। असद ने वामसी कृष्ण (24), यारा संदीप (0) और एस तरुण (7) को आउट कर आंध्र प्रदेश का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 91 रन किया। इसके बाद मंदीप सिंह ने केएस राजू (21) को आउट कर आंध्र प्रदेश की आधी टीम को 155 रन पर समेट दिया। इसके बाद महिप कुमार और गिरिनाथ रेड्डी ने छटे विकेट के लिए 235 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। पारस ने रेडडी को आउट कर साझेदारी का अंत किया। रेड्डी ने 113 रन की पारी में 15 चौक्के जड़े जबकि दूसरे छोर पर नाबाद रहे महिप कुमार ने 354 गेंदों का सामना कर 27 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 240 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से मोहम्मद असहद (4/65)पारस (1/73), मनदीप सिंह (1/79) विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें