फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आनिंदिता मित्रा चंडीगढ़ से कार्यमुक्त, मेयर ने 27 को बुलाई सदन की बैठक, डीसी के पास होगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को आईएएस आनिंदिता मित्रा को चंडीगढ़ से कार्यमुक्त कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद ही नगर निगम की सदन की बैठक की घोषणा कर दी गई। अब 27 अगस्त को बैठक रखी गई है। पहले यह बैठक 21 अगस्त को होनी थी लेकिन मेयर कुलदीप कुमार की तबीयत खराब हो जाने की वजह से बैठक को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से जारी आदेश के अनुसार बैठक में एजेंडे वही होंगे, जो 21 अगस्त को होने वाली बैठक के लिए तय किए गए हैं। सभी एजेंडे पहले से ही सभी पार्षदों को भेजे जा चुके हैं। इस बैठक में यह भी खास होगा कि मेयर के साथ नगर निगम के आयुक्त व डीसी विनय प्रताप सिंह होंगे, क्योंकि आनंदिता मित्रा को यूटी प्रशासन रिलीव कर चुका है और आयुक्त का चार्ज विनय प्रताप सिंह को सौंपा गया है। मित्रा का तीन साल का कार्यकाल वीरवार को समाप्त हो गया था। प्रशासन के अधिकारियों को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार से उन्हें 3 महीने की एक्सटेंशन मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 27 अगस्त को होने वाली सदन की बैठक में मेयर कुलदीप कुमार के साथ डीसी विनय प्रताप सिंह नजर आएंगे। बतौर आयुक्त सदन की बैठक के दौरान होने वाले आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे को कैसे संभालेंगे, यह देखना अहम होगा।

सार्वजनिक शौचालयों को चलाने के लिए बनाए नए नियमों पर हंगामा संभव
सदन की बैठक में सार्वजनिक शौचालयों को चलाने के लिए बनाए नए नियमों पर हंगामा हो सकता है। कुछ पार्षद नियमों के विरोध में हैं लेकिन खुल कर बोल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में एजेंडे पर कौन-कौन से पार्षद सहमति जताते हैं और कौन विरोध करता है, ये देखना अहम होगा। नई नीति के अनुसार सार्वजनिक शौचालयों पर काम करने वाले कर्मियों को डीसी रेट देने की बात कही गई है, जो अब तक नहीं मिलता है। इसके अलावा मनीमाजरा के इंदिरा कॉलोनी में इंटरनल सड़कों पर फुटपाथ बनाने, मौलीजागरां के विकास नगर के विभिन्न पार्कों में पेवर ब्लॉक को ठीक करने, सेक्टर-22बी के मार्केट के सामने और पीछे की तरफ फ्लोरिंग को अपग्रेड करना, मनीमाजरा शिवालिक एन्क्लेव के एनएससी मार्केट के पीछे की तरफ अतिरिक्त सीवर लाइन डालने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। रायपुर कलां के गौशाला फेस-3 में एक डॉक्टर ऑफिस, दो डॉक्टर आवास और 16 वर्कर क्वार्टर बनाने का एजेंडा आएगा। इस पर करीब 5.66 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रायपुर कला के प्रस्तावित गौशाला फेस-2 में बाउंड्री वॉल का निर्माण, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित मैंगो गार्डन के फुटपाथ को दोबारा बनाने, सेक्टर-36 और 23 में पुराने टॉयलेट ब्लॉक को ठीक करने के एजेंडे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें