फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे झूठे आरोपों की हो निष्पक्ष जांच: ब्रह्मशंकर जिंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। दाना मंडी में कथित अवैध वसूली को लेकर विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा ने आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट किया कि उनके नाम पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश से प्रेरित हैं। इस मौके पर डीएसपी देव दत्त शर्मा और जिला मंडी अधिकारी गुरकिरपाल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विधायक जिंपा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ट्रक ड्राइवर से बातचीत दिखाकर आरोप लगाया जा रहा है कि मंडी में काटी गई पर्चियां गुंडा टैक्स के रूप में उनके नाम पर वसूली जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने कभी अवैध वसूली को बढ़ावा दिया और न ही किसी अधिकारी को ऐसा करने के निर्देश दिए। वीडियो में कर्मचारियों ने स्वयं बताया कि पर्चियां पूरी तरह नियमों के अनुसार काटी गई हैं।
जिंपा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री, मंडी विभाग के मंत्री, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और डिप्टी कमिश्नर को लिखित रूप में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस को भी शिकायत देकर मामले की गहन जांच कराने के निर्देश दिए। प्रेस कांफ्रेंस के बाद विधायक ने दाना मंडी का दौरा कर व्यापारियों की समस्याएं सुनी और भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। डीएसपी और मंडी अधिकारी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें