फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ कार्यालय की छत नौकरी जाने से परेशान कर्मचारी पेट्रोल डाल कर रहा था आत्मदाह, अन्य कर्मचारी ने लाइटर छीनकर बचाई जान

विज्ञापन
डीईओ कार्यालय की छत पर आत्मदाह करने वाले कर्मचारी को रोकते अन्य लोग। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। नौकरी जाने से परेशान एक कर्मचारी ने बुधवार की दोपहर डीईओ कार्यालय की छत पर आत्मदाह करने की कोशिश की। वह पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले करने ही वाला था कि किसी अन्य कर्मचारी ने उसे देख लिया। कर्मचारी ने तुरंत पहुंचकर उसके हाथ से लाइटर छीन लिया। इस तरह उसकी जान बच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी ही कर रही थी कि कर्मचारियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। मांग उठी कि इस निर्णय तक कर्मचारी कैसे पहुंचा। उसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

ग्रुप डी यूनियन के प्रधान रंजीत मिश्रा के मुताबिक गांव फैदा निवासी धनीराम वर्ष 2011 में सरकारी स्कूल सेक्टर- 53 में डीसी रेट पर ग्रुप डी में भर्ती हुआ। वर्ष 2015 में उसका तबादला सेक्टर- 42 के सरकारी स्कूल में कर दिया। उसे बताया गया था कि उसकी सेवा पर किसी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जब तीन माह बाद तनख्वाह आई तो देखकर वह दंग रह गया। उसका वेतन कम आया था। पता किया गया तो उसे बताया गया कि अब वह डीसी रेट से ठेके पर काम कर रहा है। इससे उसे धक्का लगा। उसने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा प्रशासक, सांसद से लेकर पीएम कार्यालय तक की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। कार्रवाई करने के बजाय उसे नौ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया। आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होने की वजह से वह परेशान था। उधार के रुपये मांगने के लिए लोग घर पर आ रहे थे।
परेशान होकर वह बुधवार को डीईओ ऑफिस की छत पर बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंच गया। वहां पर पेट्रोल छिड़कते हुए किसी अन्य कर्मी ने देखा तो शोर मच गया। धनीराम अपने को आग के हवाले करने ही वाला था कि दूसरे कर्मचारी ने जाकर उससे लाइटर छीन लिया। इससे हादसा होते-होते बच गया। इतने में कर्मचारी एसोसिएशन के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर सेक्टर- 19 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वह कार्रवाई की तैयारी कर रही थी, लेकिन कर्मचारियों की मांग पर उसने धनीराम पर कार्रवाई नहीं की। कर्मचारी नेता रंजीत का कहना है कि इस मामले की जांच हो और कर्मचारी को नौकरी पर रखा जाए ताकि वह भविष्य में ऐसा कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन

वर्जन--
डीईओ कार्यालय की छत पर किसी कर्मी के आत्मदाह करने की कोशिश की खबर मिली है। डीईओ की इस संबंध में जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-रूबिंदरजीत सिंह बराड़, निदेशक, स्कूल शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें