फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बुजुर्ग महिला से 2.87 करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम एक बुजुर्ग महिला से 2.87 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस इतनी बड़ी रकम के लेन-देन का पता लगा रही है।
विज्ञापन

साइबर पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-16 की रहने वाली हरजीवन कौर ग्रेवाल (70) ने बताया कि उन्होंने स्टॉक और शेयर में व्यापार करना शुरू किया। इसका सुझाव उनके बैंक ने दिया था। स्टॉक ट्रेडिंग में नई होने के कारण वह इस बारे में और अधिक जानना चाहती थी। इसके बाद उन्हें प्रोफेसर प्रभात कुमार (प्रभात स्टॉक्स एंड शेयर्स कुमार) के बारे में पता चला और उनसे संपर्क किया। उसने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा, जहां अन्य लोग ऑनलाइन ग्रुप में जुड़े थे। व्हाट्सएप ग्रुप के हर सदस्य प्रोफेसर प्रभात की प्रशंसा कर रहे थे। उसने पांच हजार रुपये से निवेश शुरू किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह ठगों की बातों में आकर विभिन्न खातों में 2.87 करोड़ रुपये जमा करवा दिए। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्हें पैसे निकालने में देरी करने या रोकने के लिए कुछ नियम बताकर टाल दिया गया। इससे शिकायतकर्ता को अहसास हुआ कि धोखेबाजों की ठगी का शिकार हो गई है। इसके बाद पीड़िता ने सेक्टर-17 के पुलिस थाने में शिकायत दी। पीड़िता ने पुलिस को लेनदेन के सभी विवरण और चैट के स्क्रीनशॉट दे दिए हैं। पुलिस जालसाजों का सुराग लगाने के लिए खाते के विवरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें