फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हार्ट पेशेंट को पीजीआई ले जा रही एंबुलेंस ने मर्सिडीज कार को मारी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हार्ट पेशेंट को पीजीआई लेकर जा रही एक एंबुलेंस की शनिवार दोपहर जीएमएसएच-16 के सामने मर्सिडीज कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद अस्पताल के बाहर कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। मर्सिडीज कार पंचकूला के सेक्टर-16 निवासी संजय मल्होत्रा की है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मल्होत्रा ने बताया कि वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज जा रहे थे। अस्पताल के सामने लालबत्ती होने पर वह रुके हुए थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एंबुलेंस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एंबुलेंस का अगला हिस्सा और मर्सिडीज का पिछले साइड का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एंबुलेंस को डेराबस्सी निवासी हरमेश चंद चला रहा था।
सूचना के मुताबिक एंबुलेंस में हार्ट का गंभीर पेशेंट मौजूद था। बताया जा रहा है कि यह मरीज लेह-लद्दाख से फ्लाइट के जरिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट लाया गया था जहां से एंबुलेंस उसे पीजीआई ले जा रही थी। टक्कर के बाद एंबुलेंस चालक और स्टाफ ने तुरंत मरीज की स्थिति संभाली। दूसरी एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया और पेशेंट को उसमें शिफ्ट कर तुरंत पीजीआई भेजा। हादसे के तुरंत बाद सेक्टर-16 थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहनों को सड़क किनारे कर ट्रैफिक सामान्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें