कुराली। थाना सदर पुलिस ने एक मामले में वांछित 10 साल से भगोड़ा चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी पुलिस सब डिवीजन खरड़ 2 (मुल्लांपुर) मोहित कुमार अग्रवाल ने बताया कि थाना सदर कुराली के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर नवदीप शर्मा के नेतृत्व में गठित एएसआई तिलक राज, हवलदार गुरप्रीत सिंह और सीनियर कांस्टेबल गुरिंदर सिंह की टीम ने 10 साल से फरार चल रहे अमनदीप सिंह उर्फ बंटी निवासी गांव तियूर, थाना सदर खरड़, जिला मोहाली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी रूपनगर में आईपीसी की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें वह अब तक भगोड़ा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।