फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal: संगत से चंदे पर ऐश कर रहा था अमृतपाल, समर्थकों ने पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 24 Mar 2023 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमृतपाल सिंह की पत्नी कनाडा की रहने वाली है। साथ ही वहीं पर वह कोई काम करती है। वहां पर भी कई सेक्टरों में अभी वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। ऐसे में शादी के बाद से कनाडा नहीं गई थी। साथ ही ऑनलाइन काम करती थी। यह बात परिवार से पूछताछ में सामने आई।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतपाल सिंह अपने खाने-पीने से लेकर ऐशोआराम की सारी चीजें लोगों द्वारा दिए जाने वाले चंदे के माध्यम से ही पूरी करता था। भले ही वह मर्सिडीज कार में सवार होकर निकलता था, लेकिन वह उसने अपनी कमाई से नहीं खरीदी थी और न ही उसमें कभी खरीदकर पेट्रोल डलवाया था। यह सारा काम उसके समर्थक और संगत ही करती थी। ये खुलासे अमृतपाल सिंह के काबू किए समर्थकों ने पूछताछ के दौरान किए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एजेंसियां यह पता करने में लगी हैं कि विदेशों से फंडिंग के अलावा कितना पैसा स्थानीय लोगों के सहारे जुटाया था। साथ ही इसका प्रयोग कहां किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में आया है कि अमृतपाल सिंह खुद को काफी बड़ा पंथक नेता साबित करने में लगा रहता था।

यह भी पढ़ें: Amritpal: हथियार, नक्शा और नोट, भयानक थे एकेएफ के इरादे; तो क्या अमृतपाल एक मोहरा है?
विज्ञापन


उसके सोशल मीडिया पर चलने वाले वीडियो से अलगावादी सोच रखने वाले युवा काफी प्रभावित हो रहे थे। इस चक्कर में वह उससे मिलने के लिए उसके गांव में पहुंचते थे। वहीं, अमृतपाल युवाओं को जोड़ने का पूरा प्रयास करता था। पता चला है कि उसके गांव में लंगर सेवा नियमित चलती रहती है। इसमें उसके घरवाले भी खुद सक्रिय रहते थे। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि जब वह समागमों के लिए निकलता था तो वह फोन का प्रयोग खुद नहीं करता था। उसके साथी ही फोन पकड़ते थे। वह बात तक नहीं करता था। इसके अलावा उसके समागमों में चढ़ने वाला पैसा भी उसे ही जाता था।
विज्ञापन


अमृतपाल की पत्नी ऑनलाइन करती है काम
यह बात भी सामने आई है कि अमृतपाल सिंह की पत्नी कनाडा की रहने वाली है। साथ ही वहीं पर वह कोई काम करती है। वहां पर भी कई सेक्टरों में अभी वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। ऐसे में शादी के बाद से कनाडा नहीं गई थी। साथ ही ऑनलाइन काम करती थी। यह बात परिवार से पूछताछ में सामने आई। अब पुलिस यह बात पता करने में लगी है कि सच में वह ऑनलाइन काम करती है। या फिर वह यहां आतंक के खेल में अपने पति का हाथ बंटाती थी। इसके अलावा उसके बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें