फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह के पिता का बयान आया सामने, बोले- मेरे घर आए थे एजेंसियों के लोग; कहा बेटे से...

Sat, 18 Mar 2023 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने मेगा कार्रवाई के बाद 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस की टीमें पूरे प्रदेश में छापेमारी कर रही हैं। 
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने शनिवार शाम मीडिया से बातचीत में दावा किया पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लोग उनके घर आए थे। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के सदस्यों ने उन्हें कहा कि वह अपने बेटे को सरेंडर करने के लिए कहें। इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं कहा गया है। दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों ने अमृतपाल के पैतृक गांव में डेरा डाला हुआ है। साथ ही हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

राज्य के लोग अमन-शांति बनाए रखेंः अश्वनी शर्मा
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर की कार्रवाई को लेकर जारी अपने बयान में कहा कि पंजाबवासी अमन-शांति व भाईचारा बनाए रखें और कानून को अपना काम करने दें। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने यह कदम उठाने में देरी की है।

अमृतपाल की तलाश में टीमें कर रही छापेमारी
वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने मेगा कार्रवाई के बाद 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस की टीमें पूरे प्रदेश में छापेमारी कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को आठ रायफल, एक रिवॉल्वर समेत नौ हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही साख ही नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया।

कई जिलों में लगाई गई धारा 144
माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर पंजाब में रविवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू करने के साथ ही भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमृतपाल के गांव में पैरा मिलट्री फोर्स तैनात
अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों ने आनंदपुर साहिब में ऊना-चंडीगढ़ मार्ग, बरनाला-फरीदकोट हाईवे और मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर जाम लगा दिया। अमृतपाल के पैतृक स्थान अमृतसर के गांव जल्लूपुर खेड़ा के पास सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें