फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमृतपाल की गिरफ्तारी से ठीक पहले के सामने आए तीन वीडियो, पुलिस के आने से पहले उसका था ऐसा हाल

Sun, 23 Apr 2023 03:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पहले वीडियो में अमृतपाल गांव रोड़े में स्थित भिंडरावाला के गुरुद्वारा की छत से नीचे आता हुआ दिखाई दे रहा है और नीचे आकर वह भिंडरावाला की की 10 फुट ऊंची फोटो को प्रणाम कर वहीं बैठ जाता है। दूसरी वीडियो उसके सिखों को दिए गए संदेश को लेकर है।
विज्ञापन
सरेंडर से पहले गुरुद्वारे में मौजूद अमृतपाल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

36 दिन बाद हुई खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर अमृतपाल के एक के बाद एक तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। तीनों वीडियो सुबह 6:45 बजे हुई गिरफ्तारी से पहले के बताए जा रहे हैं हैं। पहले वीडियो में अमृतपाल गांव रोड़े में स्थित भिंडरावाला के गुरुद्वारा की छत से नीचे आता हुआ दिखाई दे रहा है और नीचे आकर वह भिंडरावाला की की 10 फुट ऊंची फोटो को प्रणाम कर वहीं बैठ जाता है। दूसरी वीडियो उसके सिखों को दिए गए संदेश को लेकर है। इस वीडियो में वह आज(रविवार) की तारीख बताकर गिरफ्तारी देने की बात भी कहता है। तीसरे वीडियो गुरुद्वारा में मौजूद संगत के संबोधन की है। इस वीडियो में भी वह एक महीने तक हुई पुलिस की कार्रवाई को ज्यादती बताकर खुद को सही करार देता है।

विज्ञापन

इन तीनों वीडियो में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन इन तीनों वीडियो ने पुलिस के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें आईजी सुखचैन सिंह गिल अमृतपाल के सरेंडर करने के दावे को खारिज कर उसे गिरफ्तार करने की बात कहते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने भी प्रेसवार्ता कर कहा कि पुलिस का यह परेशानी रात भर चली और वह हर 15 मिनट और आधे घंटे के बीच सारी रात जागकर पुलिस से अपडेट लेते रहे।

एक तरफ मुख्यमंत्री और आईजी के गिरफ्तारी के दावे और दूसरी तरफ अमृतपाल के सरेंडर करने के तीन वीडियो ने पूरे घटनाक्रम पर सस्पेंस बनाकर रखा हुआ है। फिलहाल अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ले जाया जा चुका है लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं। 12 राज्यों और नेपाल की सीमा तक पंजाब पुलिस अमृतपाल को ढूंढती रही, लेकिन अमृतपाल पंजाब के बीचोंबीच स्थित मोगा के एक गांव में छिपा रहा और उसने अपनी वीडियो भी न केवल बनाया, बल्कि उनको इंटनेट वायरल करवाकर खुद को सच्चा साबित करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें