पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमरिंदर को कोर्ट ने समन किया है, आयकर विभाग की ओर से विदेशी संपत्ति की सही जानकारी न देने के मामले में आपराधिक धाराओं में कैप्टन और उनके बेटे रणइंदर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अदालत की इस कार्रवाई के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जपइंदर सिंह की अदालत ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन जारी करके 20 जुलाई को तलब किया है। विभाग की ओर से अदालत में पेश हुए एडवोकेट राकेश गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को बीस जुलाई के लिए समन किया गया है। जबकि रणइंदर के खिलाफ चल रहे केस की अगली सुनवाई 18 मई को होगी।