फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा वड़िंग बोले- इंडिया गठबंधन से डर गई भाजपा, अभिनेता और क्रिकेटरों का कर रही इस्तेमाल

Thu, 07 Sep 2023 11:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजा वड़िंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सीधे तौर पर बात नहीं कर रही बल्कि भारतीय क्रिकेटरों और अभिनेताओं समेत अन्य लोगों का इस्तेमाल कर रही है। आज से पहले उन्होंने यह क्यों नहीं कहा कि इंडिया टीम का नाम भारत रखा जाए।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा से गुरुवार को 'चर्चा पंजाब की' कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा इंडिया गठबंधन से डर गई है, इसलिए नाम बदल रही है। उन्होंने कहा कि इंडिया भी हमारा है और भारत भी। 

विज्ञापन


राहुल गांधी पहले ही भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर चुके हैं और भारत को एकजुट करने की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री न जाने क्यों इंडिया गठबंधन के बाद उनसे नफरत करने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी सीधे तौर पर बात नहीं कर रही बल्कि भारतीय क्रिकेटरों और अभिनेताओं समेत अन्य लोगों का इस्तेमाल कर रही है। आज से पहले उन्होंने यह क्यों नहीं कहा कि इंडिया टीम का नाम भारत रखा जाए। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता चल गया है कि अब देश की जनता उनकी बातें नहीं मानेगी।


 

कैप्टन का कांग्रेस में शामिल होने का रास्ता पूरी तरह बंद

कैप्टन अमरिंदर सिंह के कुछ दिन पहले सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के मुद्दे पर वड़िंग ने कहा कि कैप्टन साहब अब किसी से भी मिल लें लेकिन कांग्रेस में उनके लिए दरवाजे पूरी तरह से बंद हैं। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता मिलटी कंबोज, बलदेव सिंह गदोमाजरा, नगर काउंसिल प्रधान नरिंदर शास्त्री, पूर्व उपाध्यक्ष काउंसिल अमनदीप सिंह नागी, पार्षद जगनंदन गुप्ता, पार्षद पवन पिंका, सहित अन्य पार्षदों के अलावा वरुण मूडेजा, धीरज कालरा समेत आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें