फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: राजा वड़िंग का अल्टीमेटम, कहा- 48 घंटे में लिफ्टिंग शुरू न की तो मंडियों में धरना देंगे कांग्रेसी

Thu, 19 Oct 2023 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द मंडियों से धान की लिफ्टिंग का इतंजाम करे ताकि किसानों को परेशानी नहीं उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार को अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर 48 घंटे में धान की लिफ्टिंग शुरू न की तो कांग्रेस नेता मंडियों में दिन-रात धरना देंगे। वह खुद खन्ना मंडी में जाकर धरने पर बैठेंगे। वड़िंग बुधवार को नाभा जेल में बंद विधायक सुखपाल खैरा से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खैरा से जेल में करीब एक घंटे मुलाकात की। 

विज्ञापन


मुलाकात के बाद वड़िंग ने कहा कि सरकार की ओर से जल्द से जल्द मंडियों में बिके धान की लिफ्टिंग के प्रबंध किए जाएं, ताकि किसानों की परेशानी समाप्त हो। उन्होंने आरोप लगाया कि मान सरकार की ओर से जानबूझ कर सुखपाल खैरा को गलत केस में फंसाया गया है। आशंका है कि सरकार की ओर से खैरा पर और केस दर्ज करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने सीएम भगवंत मान से अपील की है कि पंजाब को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सभी को एकजुट करें, न कि बहस करने को।

राज्यपाल की चिट्टी पर बोले- पंजाब की बेहतरी के लिए कोई बात नहीं कर रहा

राज्यपाल की चिट्ठी पर राजा वडि़ंग ने कहा कि पंजाब की बेहतरी के लिए कोई बात नहीं कर रहा है। भगवंत मान और राज्यपाल के बीच यह अहम का टकराव है, जिसके चलते एक-दूसरे को चिट्ठियां लिख रहे हैं। अमृतसर में सीएम की ओर से नशे के खिलाफ स्कूल के विद्यार्थियों को शपथ दिलाने के मुद्दे पर वड़िंग ने कहा कि शपथ तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ली थी कि उनकी सरकार के बनने के बाद पंजाब से नशे का खात्मा कर दिया जाएगा लेकिन क्या नशा खत्म हुआ? इसलिए इस तरह के कार्यक्रम रखने के बजाय सीएम मान को नशे के खिलाफ ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में लगातार नशा बढ़ रहा है और युवा इस दलदल में धंसते जा रहे हैं। इस पर रोक के लिए नशे की सप्लाई लाइन को तोड़ने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें