फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः नए मंत्रिमंडल का गठन हफ्ता भर और टल सकता है, अमित शाह लेंगे मंत्रियों पर फैसला

Sun, 10 Nov 2019 11:39 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा में नए मंत्रिमंडल का गठन इस सप्ताह होने की उम्मीद है। क्योंकि मंत्रियों के नामों पर गृहमंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ही फैसला लेना है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल हालांकि अपने मंत्रिमंडल पर अपनी ओर से होमवर्क पूरा कर चुके हैं, लेकिन चूंकि अंतिम निर्णय अमित शाह को लेना है और शाह अभी महाराष्ट्र मसले पर व्यस्त चल रहे हैं।
विज्ञापन


लिहाजा हरियाणा के मंत्रिमंडल के  गठन का फैसला आगे सरक गया। भाजपा नेताओं ने यह दावा किया था कि हाईकमान से स्वीकृति के बाद 10 नवंबर तक हरियाणा मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा। मंत्रिमंडल गठन के बाद सरकार पूरी तरह पटरी पर आते हुए अपने काम की रफ्तार बढ़ाएगी।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मंत्रिमंडल गठन पर मंथन चल रहा है, एक हफ्ते तक मंत्रिमंडल गठित हो सकता है। उधर, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हालांकि पिछले दो दिनों से दिल्ली में ही डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की मौजूदगी में बैठक होनी है

पार्टी सूत्र बताते हैं कि दोनों नेताओं की मंत्रिमंडल गठन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के साथ अन्य आला भाजपा नेताओं की मौजूदगी में बैठक होनी है और उसी बैठक में मंत्रियों के नामों पर मुहर लगनी है। लेकिन महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के चलते अमित शाह व्यस्त हैं, जिसके चलते सीएम व डिप्टी सीएम की उनसे मुलाकात नहीं हो पा रही है।

उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर को जनादेश आने के बाद सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा किया था। उसके बाद भाजपा ने जजपा और निर्दलीय विधायकों को साथ लेकर अल्पमत वाली सरकार बनाई। दिवाली के दिन  भाजपा से सीएम मनोहर लाल और जजपा से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राजभवन में शपथ ले ली थी।

उसके बाद कुल 14 मंत्रियों में से भाजपा के कितने मंत्री होंगे, जजपा को मंत्रिमंडल में कितना हिस्सा मिलेगा और निर्दलीय विधायकों की सरकार में किस तरह से भागेदारी रहेगी, इस पर निर्णय अमित शाह से मुलाकात के बाद होना था। लेकिन अब यह सारी कसरत हफ्ताभर तक टल सकती है।

उधर, सूत्रों के अनुसार हरियाणा के राज्यपाल भी पारिवारिक कार्यक्रम के चलते प्रदेश से तीन-चार दिनों तक बाहर रहेंगे। मंत्रियों को शपथ उन्होंने ही ग्रहण करवानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें