शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां के पास शुक्रवार शाम को सीएम के काफिले के साथ चलने वाली एंबुलेंस की एक कार से टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
थाना सदर बंगा के इंस्पेक्टर गुरबंत सिंह ने बताया कि सीएम का काफिला नवांशहर से गुजर रहा था। काफिले के साथ चल रही बलाचौर सिविल अस्पताल की एंबुलेंस की गांव खटकड़कलां के पास एक कार से टक्कर हो गई। एंबुलेंस चालक सतनाम सिंह ने बताया कि कार चालक ओवरटेक कर रहा था।
इसी दौरान वह एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे में सतनाम सिंह, डॉ. दयाल दास के अलावा कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर गुरवंत सिंह ने बताया कि कार में सवार लोग इलाज के लिए जालंधर के अस्पताल में चले गए थे। पुलिस ने सतनाम सिंह के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।