फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार से एंबुलेंस के सायरन की आवाज बदलने की मांग

Sun, 03 Apr 2016 09:09 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एंबुलेंस का हूटर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
फ्री एंबुलेंस सेवा देने वाले जीरकपुर निवासी एक व्यक्ति ने एंबुलेंस के हूटर की आवाज अन्य से अलग करने की मांग राज्यपाल से की है। इसके साथ उसने पीएम, सीएम और अन्य को भी लेटर लिखा है। इसमें चंडीगढ़, मोहाली, जीरकपुर, डेराबस्सी, पंचकुला अन्य स्थान शामिल है।
विज्ञापन


जीरकपुर में फ्री एंबुलेंस सेवा करने वाले स्थानीय निवासी सोनू सेठी ने इस मांग को उठाया है। उन्होंने कहा कि जीरकपुर हाईवे, चंडीगढ़, मोहाली, डेराबस्सी जैसे लगभग सभी एरिया में यातायात की समस्या है। इस दौरान सड़क पर एंबुलेंस को पास नही पाता है। एंबुलेंस में बैठे मरीज के लिए एक एक पल आवश्यक होता है।

सोनू ने कहा कि इसके साथ नेता, आम आदमी, बाइक सवार सभी इस तरह का हूटर लगाकर चलते है। इसी वजह से ट्रैफिक में फंसे लोगों को कभी कभी पीछे से एंबुलेंस आने का फर्क नही पड़ता है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस और लोगों को दूर से ही एंबुलेंस आने की जानकारी हो जाएगी। 
विज्ञापन


अवैध हूटर बेचने वालों पर हो कार्रवाई:
इस दौरान अपने लेटर में सोनू ने कहा कि इस दौरान शहर में अवैध हूटर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कुल लोग बगैर परमिशन हूटरों की बिक्री करने में लगे है। इसमें सरकारी परमिशन के बिना लगाए हूटर पर बेचने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें