फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'युवाओं को वोट देने के लिए प्रेरित करें'

Thu, 27 Feb 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज और यूनिवर्सिटी शिक्षकों को चाहिए कि वह युवाओं को वोट देने के लिए प्रेरित करें। सिर्फ वोटर बनना ही नहीं वोट डालना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


वोट डालने से पहले चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के एजेंडे और उनके पूर्व कार्यकाल का भी बारीकी से अध्ययन करना चाहिए। मतदान दिवस को सिर्फ पिकनिक के तौर पर न समझें।

मतदान का ग्राफ गिरा
पूर्व पूटा प्रेसिडेंट और पीयू में इवनिंग विभाग में पालिटिकल साइंस विभाग के प्रोफेसर प्रो.मोहम्मद खालिद के मुताबिक देश में आजादी से पहले सिर्फ 13 फीसदी मतदान होता था, लेकिन 1951-52 में इसका प्रतिशत 61.2फीसदी पहुंच गया।
विज्ञापन


 इसके बाद मतदान का ग्राफ गिरा है। चंडीगढ़ जैसे शिक्षित शहर में रिकार्ड मतदान होना चाहिए। अमर उजाला के मतदाता को जागरूक करने के अभियान के शत प्रतिशत बेहतर रिजल्ट आएंगे।

नेताओं से करें सीधा सवाल
युवसत्ता एनजीओ के संयोजक प्रमोद शर्मा के अनुसार इस बार देश के वोटरों में बड़ी संख्या युवाओं की है। मेरा मानना है कि चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों से शहर में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछे जाने चाहिए।

नेताओं को छात्राएं फेसबुक के माध्यम से पूछें कि जीतने पर बेटियों की सुरक्षा के मामले को क्या वे अपने एजेंडे में शामिल करेंगे। अगर मलेशिया और श्रीलंका जैसे देशों की बात करें तो वहां के मुकाबले भारत में बेटियों को ऐसी सुरक्षा नहीं मिल पाती।

90 फीसदी छात्राओं का वोटर कार्ड बनवाया
डा. नेमीचंद, असिस्टेंट प्रोफेसर जीसीजी-42 ने कहा कि कालेज की 90 फीसदी छात्राओं का वोटर कार्ड बनवाया गया है। एनएसएस और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को वोट के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है।

हर साल इस मुद्दे पर कई सेमिनार भी किए जाते हैं। वोटिंग में छात्राओं की भागेदारी बहुत जरूरी है। अमर उजाला ने वोटर को जागरूक करने के लिए सराहनीय कदम उठाया है।
 
देश का भविष्य बेहतर बन सकेगा
स्टूडेंट काउंसिल, जीसीजी-42 की प्रेसिडेंट हरप्रीत कौर के अनुसार 18 साल से अधिक उम्र के हर भारतीय को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।

पढ़े लिखे युवा अपनी समझ से बेहतर सरकार को चुन सकते हैं। जिससे देश का भविष्य बेहतर बन सकेगा। अन्य क्षेत्रों के साथ ही अब छात्राओं को भी अब वोट डालने में पहल कर खुद को आगे लाना होगा।
 
युवाओं को अपना दायित्व निभाना होगा
स्टूडेंट काउंसिल, जीसीजी-42 की वाइस प्रेसिडेंट सविता ने कहा कि पहले युवा वोट का प्रयोग नहीं करते और फिर गलत सरकार चुने जाने की शिकायत करते हैं।

सही जनप्रतिनिधि चुनने के लिए सभी युवाओं को अपना दायित्व निभाना होगा। अमर उजाला ने लड़कियों के कालेज में वोटर को जागरूक करने के लिए बेहतरीन अभियान चलाया है। मैं खुद इस बार अपनी सभी सहेलियों को वोट डालने के लिए प्रेरित करूंगी।

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बलबीर कौर के अनुसार देश में बेहतर राजनैतिक माहौल बनाने में युवाओं की भागेदारी काफी अहम है। सभी युवाओं को आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर वोटिंग करनी चाहिए।
विज्ञापन


लोगों को मोटिवेट करना चाहिए
बीए प्रथम वर्ष की छात्रा चारु के अनुसार चंडीगढ़ जैसे शहर में साक्षरता प्रतिशत 80 फीसदी से अधिक होने के बावजूद वोटिंग काफी कम होती है।

अमर उजाला ने शहरवासियों को वोट डालने के लिए बेहतरीन जागरूकता अभियान शुरू किया है। सभी युवाओं को वोटिंग के लिए परिवार और अपने आसपास के लोगों को मोटिवेट करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें