फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज की मेंटर अवलीन खोखर से बातचीत, ग्लैमर पर बोलीं

Sat, 10 Dec 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नार्थ इंडिया प्रिंसेज 2016 की मेंटर अवलीन खोखर
विज्ञापन
फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज 2016 की चीफ मेंटर अवलीन खोखर से बातचीत की गई तो उन्होंने कांटेस्ट और ग्लैमर की दुनिया पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ग्लैमर की कठपुतलियां नहीं, हम कांटेस्ट की प्रतिभागियों को एक अच्छा इंसान बना कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कॉन्टेस्ट में अवलीन बतौर माइंड थेरेपिस्ट देशभर से चुनी गईं 12 प्रतिभागियों को ग्रूमिंग सेशन के दौरान ट्रेनिंग दे रही हैं। पिछले चार दिन के सेशन में इन प्रतिभागियों का पहले से कहीं ज्यादा आत्मबल बढ़ा है। यह इन प्रतिभागियों का कहना है।

अवलीन अब तक करीब एक हजार से ज्यादा मेंटरिंग सेशन कर चुकी हैं। वहीं अबतक दस हजार से ज्यादा शोज में हिस्सा ले चुकी हैं। अवलीन बताती हैं कि आज भी देश में 80 फीसदी महिलाएं अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। मॉडलिंग तो दूर की बात है, उन्हें बूटीक सेंटर और ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए घर से अनुमति लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडलिंग में कैरियर बनाने को अच्छा मंच है ये कांटेस्ट

मिस नॉर्थ इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट की फाइनलिस्ट
अवलीन कहती हैं कि ऐसे स्थानों की लड़कियां जो मॉडलिंग में कैरियर बनाना चाहती हैं उनके लिए अमर उजाला की ओर से आयोजित फेम नार्थ इंडिया प्रिंसेज 2016 एक बेहतर प्लेटफार्म है।

यहां सिर्फ मॉडलिंग ही नहीं लड़कियों को एक अच्छा इंसान बनाया जाता है। जो हर फील्ड में इन प्रतिभागियों के लिए मददगार साबित होगी। क्योंकि इनकी सोच में ग्रूमिंग क्लासेज के दौरान काफी बदलाव आया है।

सभी की सकारात्मक सोच इन्हें नई दिशा देगी। पिछले बीस साल से अवलीन एजुकेशन के बेस्ट पैनल के साथ जुड़ी हैं। वे बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता, सुष्मिता सेन, कृष्णा सोमानी के साथ भी काम कर चुकी हैं। अवलीन मेकअप आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं।

अवलीन खोखर ने बताया कि मेट्रो शहरों में मॉडलिंग को काफी एक्सपोजर मिला है। वहीं छोटे शहरों के लोगों में भी धीरे धीरे बदलाव आ रहा है। ये बदलाव आने वाले पांच वर्षों में काफी देखने को मिलेगा। क्योंकि इस कॉन्टेस्ट में कानपुर और लखनऊ से भी लड़कियां हिस्सा लेने के लिए आईं हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें