फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुस्न की दुनिया में 60 युवतियों ने रखा पहला कदम

Tue, 05 Aug 2014 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई जालंधर से, धर्मशाला से, कांगड़ा तो कोई अंबाला से। कुछ तो कालेज को बंक करके पहुंची। कुछ तो बुखार होने के बावजूद भी खिलखिलाते चेहरे और आत्मविश्वास से फैशन, ग्लैमर की दुनिया में कुछ कर दिखाने के जज्बे के साथ सोमवार को ‘अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2014’ के ऑडिशन में पहुंची।
विज्ञापन


द फर्स्ट होटल सेक्टर-43 में हुस्न की दुनिया में ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ की खोज में अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कांटेस्ट में चंडीगढ़ से ही नहीं बल्कि दूर दराज से आए प्रतिभागिययों ने भी हिस्सा लिया। प्रतिभागी सोमवार सुबह साढे़ सात बजे से ही होटल पहुंच गई, जबकि कांटेस्ट का समय नौ बजे था।

कांटेस्ट के ऑडिशन में 200 प्रतिभागियों में चुनी गई फाइनल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन में पहला कैटवॉक, दूसरा टैलेंट और तीसरा ब्यूटी विद ब्रेन राउंड का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कांटेस्ट को जज मशहूर मॉडल और ग्लेडरेस मिसेस इंडिया (पंजाब) 2012 की फर्स्ट रनरअप दिशा लूथरा, माई ड्रीम अकादमी की डायरेक्टर बलप्रीत कौर, अमर उजाला स्मार्टेस्ट वुमन कांटेस्ट वन की विजेता शैली तनेजा और अमर उजाला यूनिट हेड रितेश शर्मा थे। कांटेस्ट के ऑडिशन में फाइनल राउंड बेस्ट 20 प्रतिभागियों के बीच हुआ।

अमर उजाला की ओर से ऑडिशन में चुनी गई  प्रतिभागियों को चार दिन की वर्कशाप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जिन्हें 29 अगस्त को आगरा में आयोजित होने वाले ग्रांड फ्रि नाले के लिए तैयार किया जाएगा।

पहले कैटवॉक फिर मचाया मंच पर डांस से धमाल
अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2014 की शुरुआत कैटवॉक राउंड से की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास, खूबसूरत ड्रेस और ब्यूटी के साथ रैंप पर कैटवॉक की। इसके बाद प्रतिभागियों ने मंच पर अपने टैलेंट के जलवे दिखाए। प्रतिभागी चांदनी मल्होत्रा ने खूबसूरत डांस पेश किया।

जैसमीन कौर ने ‘तुझ में है कुदरत’ गीत पर क्लासिकल डांस पेश किया। अदिति ने कांगड़ा के पहाड़ी गीत को गाकर सुनाया। करिश्मा ने ‘मन डोला रे’ गीत पर डांस किया। वहीं मोहिनी ने रेडियो जॉकी बनकर अपने टैलेंट दिखाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें