बुक फेयर में अमर उजाला के स्टाल पर रविवार को छात्र-छात्राओं के लिए तीन कांटेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
इसमें वर्ड सर्च कांटेस्ट, युवान क्वीज कांटेस्ट और रैपिट फायर राउंड होंगे। इच्छुक विद्यार्थी 9803079803, 8054009803 नंबर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
इसी नंबर पर जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थी परेड ग्राउंड में स्टाल नंबर 13 पर रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।
इससे पहले शनिवार को आयोजित तीन कांटेस्ट वर्ड सर्च कांटेस्ट, युवान क्वीज कांटेस्ट और रैपिट फायर राउंड के दौरान वर्ड सर्च कांटेस्ट में तान्या आहुजा प्रथम, साहिल आहूजा दूसरा और आर्यमान तीसरे स्थान पर रहे।
युवान क्वीज कांटेस्ट में साहिल आहुजा प्रथम, महेश कुमार दूसरा और वरुण तीसरे स्थान पर रहे। विवेक को सांत्वना पुरस्कार मिला।
रैपिट फायर राउंड में अंशु प्रथम, सक्षम दूसरा और महेश तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
खास बात यह है कि जो प्रतियोगिताओं में सफल न भी हो पाए उन्हें भी अमर उजाला ने उपहार प्रदान किए।
इन प्रतियोगिताओं में एक सौ प्रतियोगी शामिल हुए। शाम चार बजे शुरू हुआ प्रतियोगिता शाम छह बजे समाप्त हुआ। ये तीनों राउंड रविवार को भी है।