फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैम्प 1 को

Wed, 24 Sep 2014 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर एक अक्तूबर को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप सेक्टर-29 के कम्युनिटी सेंटर में लगाया जाएगा। कैंप में बड़ी संख्या में रक्तदातों के जुटने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले कैंपों में ब्लड देने वाले रक्तदाता इस कैंप के लिए काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं होता। एक यूनिट रक्त देने से कई लोगों की जिंदगी बच जाती है।

कैंप में रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इससे पहले फाउंडेशन ने नौ मार्च को सेक्टर-22 के कम्युनिटी सेंटर, 14 जून को पीजीआई के जाकिर हाल में कैंप लगाया था।
विज्ञापन

पीजीआई की टीम के सहयोग से

रक्तदान के दौरान पीजीआई की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी। ब्लड इकट्ठा करने का काम पीजीआई की टीम करेगी। कैंप सुबह नौ से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। एक अक्तूबर को लगने वाले कैंप में कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।

सिर्फ रक्तदाता की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए। रक्तदान से संबंधित यदि कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह अमर उजाला के कार्यालय से प्राप्त कर सकता है। कैंप में पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर व डेराबस्सी से भी डोनर आएंगे।
विज्ञापन

फ्री में चेक करवाएं अपना हार्ट

रक्तदान कैंप के दौरान सोहाना हास्पिटल की ओर से एक फ्री हार्ट चेकअप कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें सोहाना हास्पिटल के कार्डियोलाजिस्ट डॉ. टीपी सिंह व डा. महेश गर्ग अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

इस दौरान कैंप में आने वाले लोगों के लिए ईसीजी, ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट व डाक्टर एग्जामिनिशेन की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध रहेगी। यह कैंप भी ब्लड डोनेशन कैंप के साथ एक अक्तूबर को लगाया जाएगा।

यदि किसी मरीज के आपरेशन की जरूरत पड़ेगी तो उसके आपरेशन में सोहाना हास्पिटल की ओर से विशेष डिस्काउंट दिया जाएगा। कैंप का समय सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें