फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को यहां ब्लड डोनेट करें, मुफ्त हेल्थ चेकअप भी कराएं

Fri, 11 Sep 2015 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
13 सितंबर को अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप लगने जा रहा है। इसमें मुफ्त स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। जीरकपुर के जयपुरिया सनराइज ग्रीन अपार्टमेंट में कैंप लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


शहर के कई नौजवानों और संगठनों ने कैंप में हिस्सा लेने के लिए अपनी सहमति जताई है। कैंप का समय सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। कैंप का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जो समय पर ब्लड नहीं मिलने के कारण दम तोड़ देते हैं।

कैंप में ट्राइसिटी का कोई भी व्यक्ति आकर ब्लड डोनेट कर सकता है। इस सीजन में आमतौर पर खून की कमी पड़ जाती है। जरूरतमंदों को ब्लड मिलने में परेशानी आती है। इस कमी को पूरा करना भी ब्लड डोनेशन कैंप का एक मकसद है। ब्लड डोनर्स को पीजीआई ब्लड बैंक की ओर से एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

मुफ्त दवाएं और स्वास्‍थ्य जांच भी

कैंप में मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी जाएंगी। मुफ्त दवाई का आयोजन बीजेपी फार्मा सेल की ओर से किया जा रहा है। फार्मा सेल के प्रिंस बुंदेला ने बताया कि मरीजों को हार्ट, डायबिटीज और कैल्शियम की दवाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोशिश रहेगी कि सभी मरीजों को कुछ न कुछ दवाएं जरूर मिले। फार्मा सेल का ब्लड डोनेशन व मेडिकल कैंप का काफी सहयोग रहता है।

कैंप में बीपी, शुगर और बीएमडी टेस्ट
डाबर धनवंतरी हास्पिटल की ओर से कैंप में आने वाले मरीजों को बीपी, शुगर और बोन डेंसिटी टेस्ट (बीएमडी) की भी सुविधा दी जाएगी। यह पूरी तरह से मुफ्त होंगी। ट्राइसिटी का कोई भी पेशेंट कैंप में आकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकता है।

मुफ्त जांच
ब्लड डोनेशन कैंप के साथ डाबर धनवंतरी हास्पिटल की ओर से एक मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है। कैंप में हास्पिटल की स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम होगी। मेडिकल कैंप का समय सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रहेगा। हेल्थ कैंप में आरथोपेडिक्स, नाक, कान, गला, सर्जरी, कार्डियक, डायबिटीज, थायराइड के स्पेशलिस्ट डाक्टर अपनी सेवा देंगे। डाबर धनवंतरी ट्राइसिटी का सबसे कम रेट में मरीजों को क्वालिटी वर्कउपलब्ध कराने का एक मात्र हास्पिटल है।
विज्ञापन

ये डाक्टर रहेंगे कैंप में मौजूद

डाबर धनवंतरी कालेज के आठ डाक्टरों की टीम होगी। े डा. कनीश बंसल (एमडी मेडिसिन) डायबिटिज, कार्डियक, थायराइड, रीनल, अस्थमा, क्रोनिक हेडेक व डाइस्लीपीडिया से पीड़ित मरीजों की जांच करेंगे। डा. आलोक आहुजा (एमस सर्जरी), डा. संजीव भाटिया (एमएम सर्जरी), डा. श्रीदेव (सर्जरी) पाइल्स, हार्निया, हाइड्रोसील, लंप, रीनल कैलकुलस, गला, जीभ, ब्रेस्ट, थाइराइड, फूड पापइ, यूटरस, ट्यूब्स व ओवरीस से पीड़ित मरीजों का चेकअप करेंगे। डा. गौरव (एमएस आरथो) आस्टियोआर्थराइटिस, नी, हिप, कमर दर्द, सरवाइकल, ज्वाइंट पेन से पीड़ित मरीजों की जांच करेंगे। डा. रिषी राज नाक, टांसिल, कान और गले से पीड़ित मरीजों का चेकअप करेंगे। डा. हरप्रीत (गायनी) स्त्री रोग की जांच करेंगे।

पंचकर्मा स्पेशलिस्ट भी
कैंप में डाबर धनवंतरी हास्पिटल की ओर से आयुर्वेदिक व पंचकर्मा के स्पेशलिस्ट डाक्टर भी होंगे। डा. एसडी पांडे (मेडिसिन) आयुर्वेद की मदद से आर्थराइटिस, डायबिटीज, अस्थमा, स्किन व अन्य मरीजों की जांच करेंगे। इसके अलावा मरीजों को बीमारियों को पंचकर्मा से ठीक करने संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें