चंडीगढ़। हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर- 2024 के तीसरे और अंतिम दिन शहर की महिला गोल्फर अमनदीप द्राल नौंवे पोजीशन पर रही। टूर्नामेंट का आयोजन तमिलनाडु में किया गया, जिसमें देश से बेहतरीन महिला प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
शुक्रवार को टूर्नामेंट के फाइनल रांडड के लिए मुकाबले खेले गए। पिछले दो दिन से टॉप पोजीशन पर रहने वाली विधरती ने अंतिम दिन भी लीड बनाकर विजेता ट्रॉफी को हासिल किया। इस खिलाड़ी ने 68, 69, 70 के साथ कुल 207 स्कोर बनाया। सान्वी 69, 69, 71 के साथ कुल 209 अंक लेकर टूर्नामेंट की उपविजेता बनी। गौरिका बिश्नोई 70, 70, 71 के साथ कुल 211 अंक लेक तीसरे स्थान पर रही। खुशी 70, 70, 70 के साथ कुल 214 अंक लेकर चौथे स्थान, मन्नत बराड़ 70, 69, 76 के साथ कुल 215 अंक लेकर पांचवें स्थान, जाह्नवी वालिया 72, 73, 71 के साथ कुल 216 अंक लेकर छठे स्थान, करिश्मा 69, 74, 74 के साथ कुल 217 अंक लेकर सातवें, अगरिमा 71, 72, 75 के साथ कुल 218 अंक लेकर आठवें स्थान, अमनदीप द्राल 72, 72, 76 के साथ कुल 220 अंक लेकर 9वें स्थान पर रहीं।