फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमन गोयत ने मारी बाजी, खालसा कॉलेज की मिली प्रधानगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज के छात्र परिषद चुनाव केसीएसयू के पैनल ने बाजी है। इस पैनल ने अमन गोयत ने जीत हासिल कर नए प्रधान पर कब्जा किया है। अमन को 1094 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी गुरवीर सिंह को 942 वोट मिले। 152 के अंतर से अमन गोयत ने चुनाव जीतकर प्रधान पद पर कब्जा किया है।
विज्ञापन


हर्षवीर सिंह उपाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने 64 वोटों से प्रतिद्वंदी अमलप्रीत कौर को हराया। इसी तरह रज्जी ने चुनाव में 1030 वोट प्राप्त कर जरनल सेक्रेटरी के पद पर कब्जा किया। उन्होंने 36 वोटों के अंतर से प्रतिद्वंदी अमन मित्तल को हराया है। वहीं, ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद के लिए विश्वजीत सिंह ने 1009 वोट लेकर जीत हासिल की है। उन्होंने पवल पांडे को 36 वोट से हराया है।
खालसा कॉलेज में 47 फीसदी हुआ मतदान

खालसा कॉलेज के चुनाव में करीब 47 प्रतिशत ही वोटिंग हुई, मगर विद्यार्थियों का उत्साह सातवें आसमान पर था। पुलिस ने कॉलेज के बाहर गवर्नर हाउस जाने वाली सड़क पर लगी रेड लाइटों पर ही रस्सी बांध कर छात्रों को आगे जाने से रोकने के इंतजाम किए हुए थे। कॉलेज के बाहर साइकिल ट्रैक पर किसी छात्रसंघ के नेता की गाड़ी को भी ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज सरना ने खुद फोटो खींच कर चालान किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम से साथ साइकिल ट्रक पर खड़ी और गाडियों और अन्य गलत जगह खड़ी गाड़ियों के रॉग पार्किंग के चालान काटे। कुछ बाहरी युवक अंदर आने की कोशिश कर रहे थे पुलिस पकड़कर ले गई।
विज्ञापन


महिला कॉलेज की प्रधान बनी ब्लेसी चावला
महिला खालसा कॉलेज में ब्लेसी चावला नई प्रधान बनी हैं। वहीं, महक वाइस प्रेसिडेंट, प्रभजोत कौर महासचिव और खुशी जॉइंट सेक्रेटरी बनी है। गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में चारों उम्मीदवार निर्विरोध चुनी गई हैं। इसलिए यहां चुनाव नहीं हुए। पिछले साल भी कॉलेज में पूरा पैनल निर्विरोध जीता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें