चंडीगढ़। मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमन की एमसीएम डीएवी एलुमनी एसोसिएशन (आमडा) ने कोविड-19 महामारी में कोरोना योद्धाओं द्वारा किए गए प्रयासों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा के लिए एक लाख रुपये की धनराशि एकत्र की और उसे पीजीआई को सौंपा। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो. जगतराम को चेक सौंपा। प्रो. जगतराम ने एमसीएम के हितधारकों की समाजसेवा के कार्यों में नि:स्वार्थ भाव से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए सराहना की। डॉ. निशा भार्गव ने कहा कि एमसीएम संकट की इस घड़ी में मानवता के साथ खड़ा है और चिकित्सा जगत को और सशक्त बनाने के लिए हर संभव तरीके से निरंतर प्रयासरत रहेगा।