फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बीमारियों के इलाज के साथ ही अब मनोदशा सुधारने पर विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब सरकारी अस्पतालों में केवल शारीरिक बीमारियों का इलाज ही नहीं बल्कि मरीजों की मानसिक स्थिति सुधारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी सिविल अस्पतालों में मनोचिकित्सकों की तैनाती शुरू कर दी है जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर समग्र स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस पहल के तहत मरीजों को विशेषज्ञ काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से निपटने के व्यावहारिक उपाय बताए जाएंगे। डॉक्टर मरीजों को उनकी दिनचर्या, खानपान और मानसिक संतुलन बनाए रखने के तरीके भी समझाएंगे ताकि वे बेहतर जीवनशैली अपना सकें।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल सेक्टर-22 की अधीक्षक डॉ. रितु बस्सी के अनुसार गर्भवती महिलाओं के लिए यह पहल विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में विशेषज्ञों द्वारा नियमित काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे जिससे वे अपने अनुभव साझा कर सकें और तनाव को बेहतर तरीके से संभाल सकें।
कोविड के बाद से मानसिक स्वास्थ्य पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
कोविड के बाद से मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए अलग से भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पतालों में ही समुचित मार्गदर्शन मिलने से न केवल इलाज की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें