फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ठंड के साथ अब घने कोहरे का कहर...येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सर्दी के साथ-साथ घनी धुंध पड़नी भी शुरू हो गई है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए घनी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम के समय यह घनी धुंध रहेगी, जिसके लिए केंद्र की तरफ से दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार शहर का मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में धूप निकलेगी लेकिन सुबह और शाम को काफी ज्यादा सर्दी महसूस होगी। अगले दिन दिनों के दौरान चंडीगढ़ में घने से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। पिछले कई दिनों के बाद रविवार से शहर के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। अन्यथा पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का मौसम साफ रहेगा और दिन के समय धूप निकलेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

366 पहुंचा एक्यूआई, यह सांस के मरीजों के लिए खतरनाक
शहर में सर्दी बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण में भी बढ़ोतरी जारी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी पूरे दिन एक्यूआई 300 के पार रहा। सेक्टर-53 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर रात करीब नौ बजे एक्यूआई 366 दर्ज किया गया। इसके अनुसार इलाके की हवा बेहद खराब है और यह सांस के मरीजों के लिए खतरनाक है। प्रदूषण में बढ़ोतरी के चलते पिछले महीने प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की गई थी और लोगों को बाहर सुबह व देर शाम सैर न करने की भी सलाह दी गई थी। सेक्टर-22 के मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 345 के करीब रहा और सेक्टर-25 के स्टेशन पर भी एक्यूआई 300 के करीब दर्ज किया गया। अक्तूबर महीने की शुरुआत से ही शहर के सभी एरिया में प्रदूषण में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई थी और नवंबर माह में ये ज्यादातर दिन खराब और बेहद खराब की कैटेगरी में ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
27 दिसंबर - 21 - 8
28 दिसंबर - 21 - 8
29 दिसंबर - 20 - 8
30 दिसंबर - 20 - 9
31 दिसंबर - 20 - 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें