फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पत्नी की चोट की पुष्टि हो गई, बीबी बहल अमेरिका चले गए

Thu, 28 Apr 2016 10:31 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीबी बहल - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बीबी बहल की पूर्व पत्नी राजकुमारी से हुई मारपीट के मामले में मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। जिसमें चोट की पुष्टि हुई है।  पुलिस का कहना है कि बहल की वर्तमान पत्नी निर्मल बहल और प्रत्यक्षदर्शी पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली से मामले में पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी बीबी बहल किसी काम से बुधवार को शाम ही अमेरिका चले गए हैं। पुलिस उनसे भी संपर्क की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व मेयर पाली पर नहीं केस 
पुलिस के अनुसार मामले की जांच के बाद शिकायतकर्ता के दोबारा बयान दर्ज किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पहले पूर्व मेयर पाली पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया था। लेकिन, बाद में उन्होंने बताया कि पाली वारदात स्थल पर मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने बीबी बहल और उनकी पत्नी निर्मल बहल के खिलाफ डीडीआर दर्ज की है।

सीसीटीवी कैमरे बंद
हैरानी की बात है कि होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि वारदात के समय सीसीटीवी कैमरे बंद थे। हालांकि मौके पर मौजूद होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को बीबी बहल की पूर्व पत्नी राजकुमारी बहल ने बीबी बहल और उनकी वर्तमान पत्नी पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह किसी मुद्दे पर बहल के सेक्टर-26 होटल में बातचीत करने गईं थीं।

इसी दौरान कहासुनी हो गई और बीबी बहल और उनकी पत्नी निर्मल बहल हाथापाई पर उतर आईं। दोनों ने उन पर हमला कर दिया। वह किसी तरह से जान बचाकर बाहर आईं और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। वहीं, बीबी बहल ने ऐसी किसी घटना से साफ इनकार किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें