फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला बोले: गठबंधन जारी, तैयारी अपनी-अपनी, कौन सी पार्टी अपनी तरक्की के लिए आगे नहीं बढ़ना चाहेगी

Sat, 08 Apr 2023 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़

सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह के मन में कोई टीस तो जवाब वही दे सकते हैं। मैंने कामन मिनिमम प्रोग्राम के तहत पेंशन 2750 तक पहुंचाई है। कोई दम भरता हो इससे ज्यादा तो 50 रुपये भी बढ़वा के दिखा दे। मैं दस विधायकों के साथ इतना कुछ कर गया कि पेंशन 2750 तक पहुंचाई।
विज्ञापन
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में गठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम के तौर पर कार्यरत दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन को लेकर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन चलता रहेगा लेकिन भाजपा अपनी और हम अपनी तैयारी कर रहे हैं। दोनों दल 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रहे हैं। इसमें गलतफहमी वाली कोई बात नहीं है।

विज्ञापन


कौन सा दल ऐसा होगा जो अपनी तरक्की नहीं करना चाहेगा। शुक्रवार को मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुन रहा था। उन्होंने कहा है कि कैसे भाजपा दो सांसदों की पार्टी से लोकसभा में 300 के आंकड़े तक पहुंची। ऐसे में मेरी पार्टी यदि तरक्की करना चाहती है तो इसमें गलत क्या है।

यह पूछने पर कि पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह गठबंधन तोड़ने की बात कहते हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं भी रोज-रोज इन बातों से तंग आ चुका हूं। यदि उनके मन में कोई टीस है तो वही बेहतर बता सकते हैं। गठबंधन किसी के चाहने से नहीं दोनों दलों की सहमति से हुआ है।
विज्ञापन


घोषणा पत्र में पांच हजार पेंशन का वादा करने संबंधी सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि कामन मिनिमम प्रोग्राम के तहत हमने प्रदेश की बेहतरी के लिए कई काम किए। उसके बारे में तो कोई नहीं पूछता है। कोरोना के बावजूद हमने पेंशन 2750 रुपये तक कर दी।

यदि कोई दम भरता है तो इससे अधिक कर के दिखा दे। साढ़े तीन साल में हमने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। मैं दस विधायकों को साथ लेकर प्रदेश के हित में इतना सब कुछ कर गया। मेरी नई पार्टी थी जिसके सहारे मुझे प्रदेश में विकास करने का मौका मिला। मेरे हिसाब से यह किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें