फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएससी एग्जामः कटा प्रश्नपत्र मिला, तो परीक्षार्थी ने लगाए पेपर लीक के आरोप, आयोग ने नकारे

Mon, 01 Apr 2019 01:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सोनीपत के टीकाराम कन्या कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी को कटा हुआ प्रश्नपत्र मिलने के बाद उसने पेपर लीक होने का आरोप लगाया है। पेपर किनारे से कटा हुआ था। परीक्षार्थी ने बताया कि इस बारे में उसने तुरंत ड्यूटी पर नियुक्त शिक्षिका को जानकारी दी, लेकिन उसके बाद भी पेपर को नहीं बदल गया। हालांकि बाद में जब मामला डीसी के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसडीएम से जांच कराए जाने की बात कहते हुए पेपर लीक के आरोपों को नकार दिया।
विज्ञापन


जींद के गांव अलेवा निवासी दिनेश गौतम ने बताया कि वह रविवार को एचपीएससी की परीक्षा देने आया था। उसका परीक्षा केंद्र टीकाराम कॉलेज के कमरा नंबर 9 में था। पंचकूला में गेस्ट लेक्चचरर के पद पर कार्यरत दिनेश गौतम ने बताया कि उसे जब प्रश्नपत्र दिया गया तो वह कटा हुआ था। उसने तुरंत परीक्षा केंद्र में मौजूद शिक्षिका को इससे अवगत कराया।

उसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों को बुलाकर प्रश्नपत्र की वीडियोग्राफी कराई, लेकिन उसे बदला नहीं गया। वह पेपर बदलने का इंतजार करता रहा, लेकिन उसे बदला ही नहीं गया। दिनेश ने आरोप लगाया कि जिस तरह प्रश्नपत्र कटा था, उसे लीक किया गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसी ने तुरंत एसडीएम विजय कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह को केंद्र पर भेजा। हालांकि उन्होंने जांच के बाद पेपर लीक के आरोपों को नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटर से सील खोलते हुआ कटा पेपर
एसडीएम की जांच में सामने आया कि पेपर सील बैग में थे। एचपीएससी के प्रतिनिधि, सरकार के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि, इनविजिलेटर व सुपरिटेंडेंट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी हुई थी। जांच में सामने आया कि कटर से बंडल की सील खोलते समय पेपर पर कट लग गया। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद रिपोर्ट सौंप दी।

प्रश्नपत्र के लीक होने के आरोपों की जानकारी मिली थी। जिस पर एसडीएम विजय कुमार से जांच कराई गई। जिसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली। परीक्षा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रही।
डॉ. शालीन, डीसी सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें