फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में युवती का अपहरण की कोशिश करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आ रही युवती को चाकू की नोक पर ऑटो में अपहरण की कोशिश करने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उनकी मंशा युवती का अपहरण करना नहीं, बल्कि नशे की पूर्ति के लिए उसका पर्स लूटना था। आरोपियों की पहचान सेक्टर-25 निवासी साजिद उर्फ छोटा (29), संजीव उर्फ गोली (21) और सौरव उर्फ लाला के रूप में हुई है, जो तीनों आपस में दोस्त है। शनिवार को आरोपियों को पुलिस जिला अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करेगी, ताकि मामले में कुछ और खलासा हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस को सेक्टर-49 थाना पुलिस को सूचना मिली मिली कि 27 जनवरी को युवती से लूटपाट करने वाले आरोपी सेक्टर-50 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने वहां नाकाबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साजिद ऑटो चलाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार, वारदात के दिन आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने झपटमारी के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें