फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश पोपली के सभी पद तेजदीप सैनी को सौंपे, संयम गर्ग बने एसडीएम सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीसीएस राकेश पोपली के चंडीगढ़ प्रशासन से जाने के बाद उनके सभी विभागों को चंडीगढ़ प्रशासन ने पीसीएस तेजदीप सैनी को सौंपे हैं। उन्हें चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सचिव व हॉस्पिटैलिटी विभाग के निदेशक की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सैनी के विभागों को एचसीएस संयम गर्ग को दिया गया है। गर्ग ने हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइन किया है। उन्हें एसडीएम सेंट्रल, खेल विभाग का निदेशक व खाद्य विभाग के संयुक्त सचिव व संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि संयम गर्ग के चंडीगढ़ प्रशासन में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ में एचसीएस अधिकारियों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें