फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 23 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी बूचड़खाने, आदेश जारी

Mon, 17 Aug 2020 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के सभी बूचड़खाने 23 अगस्त तक बंद रहेंगे। जैन धर्म के पर्युषण पर्व के चलते हरियाणा सरकार ने यह फैसला लिया है। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी जिलों के डीसी को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। डीसी को सख्ती से आदेशों की अनुपालना करानी होगी।

विज्ञापन


सरकार ने एसएस जैन महासभा के मुख्य संरक्षक राधेश्याम जैन के कानूनी नोटिस पर सभी डीसी को यह आदेश जारी किए हैं। निदेशालय के पत्र अनुसार 15 से 23 अगस्त तक सभी बूचड़खाने 9 दिन के लिए बंद रहेंगे। निदेशालय ने कानूनी नोटिस के बाद बूचड़खानों को तुरंत प्रभाव से लागू करवाने के लिए कहा है।

जैन धर्म का श्वेतांबर और दिगंबर समाज भाद्रपद मास में पर्युषण पर्व मनाता है। पर्युषण जैन धर्म के लोगों का महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दस दिन तक चलता है। इन दिनों जैन धर्म के अनुयायी उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम ब्रह्मचर्य के जरिए आत्मसाधना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें