फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर के सभी स्कूल वीरवार तक रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सभी स्कूल वीरवार तक बंद रहेंगे। शनिवार से शहर में हो रही भारी वर्षा में बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए शिक्षा विभाग ने 13 जुलाई 2023 तक छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। आदेश सरकारी समेत शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए भी हैं। हालांकि स्कूल ऑनलाइन मोड में चल सकते हैं। सोमवार को भी कुछ सरकारी और निजी स्कूलों ने बच्चों की कक्षाएं ऑनलाइन लीं। इससे पूर्व विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार को छुट्टी को लेकर एडवाइजरी निकाली गई थी जिसमें स्कूलों को अपने स्तर पर छुट्टी करने की छूट थी। अधिकतर स्कूलों में बच्चे नहीं आए लेकिन अध्यापकों और कर्मचारियों को भारी बारिश के बावजूद आना पड़ा। पानी में स्कूटी न फंस जाए इसलिए एक कर्मचारी मोहाली से साइकिल से स्कूल पहुंचा। कर्मचारी ने बताया कि सुबह स्कूल आने में उन्हें एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। वहीं शिक्षकों ने बताया कि सुबह सात बजकर 50 मिनट से 2 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। कक्षाएं न लगने से उनका स्कूल जाना व्यर्थ रहा। शिक्षकों ने विभाग के छुट्टी घोषित न करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें