चडीगढ़। देव समाज काॅलेज-36 में ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट की शुक्रवार से शुरुआत हुई। इस मेगा इवेंट में 470 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। देश से 18 राज्याें से शतरंज के खिलाड़ियों के साथ विदेश से जिंबाब्वे से दो खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। टूर्नामेंट में 203 खिलाड़ी ऐसा हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन ऑल इंडिया चेस फेडरेशन और फीडे (वर्ल्ड चेस फेडरेशन) के सहयोग से होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन यूटी खेल सचिव हरि कल्लिक्कट ने शतरंज चेस बोर्ड पर चाल चलकर किया। टूर्नामेंट के पहले दिन खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में पहुंचने में कामयाब रहे। शनिवार को दूसरे राउंड के लिए मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की टोटल प्राइज मनी पांच लाख रुपये रखी गई है।