फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के सभी विभागों को रखना होगा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, पीयू प्रशासन ने सभी विभागों को जारी किए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह अपना सालाना प्लेसमेंट के डाटा को सुरक्षित रखें। यह डाटा निरफ से लेकर कई रैंकिंग में काम आता है। साथ ही इस डाटा की जानकारी पीयू प्रशासन को भी समय समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भारत सरकार ने निरफ रैंकिंग जारी की थी।
इस रैंकिंग में पंजाब यूनविर्सिटी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और 10 पायदान नीचे खिसक गई। इससे पीयू की साख को कहीं न कहीं धक्का लगा। इसका एक बड़ा कारण यह निकला कि कुछ विभागों के पास प्लेसमेंट का डाटा नहीं था। इसको लेकर पीयू प्रशासन ने हाल ही में बैठक की और निर्णय लिया कि सभी विभागों को अलर्ट कर दिया जाए कि प्लेसमेंट के डाटा को सुरक्षित रखें। इसके अलावा कई अन्य निर्णय भी लिए गए। सूत्रों का कहना है कि पीयू ने सभी विभागों को यह निर्देश भेज दिए हैं। साथ ही अब तक की प्लेसमेंट की रिपोर्ट की जानकारी भी मांगी है। प्लेसमेंट को लेकर विभागों की आगामी योजना क्या रहेगी और उनके क्या लक्ष्य रहेंगे यह भी जानकारी में शामिल करने को कहा है। सभी विभागों के प्लेसमेंट की मॉनिटरिंग के लिए एक अधिकारी की तैनाती करने की भी बात सामने आ रही है। ऐसा होने से विभाग लापरवाही करने से बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें