फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के सभी विभागों को रखना होगा प्लेसमेंट रिकॉर्ड

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pu222.jpg
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने सालाना प्लेसमेंट के डाटा को सुरक्षित रखें। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि यह डाटा निरफ से लेकर कई रैंकिंग में काम आता है। इसके साथ ही इस डाटा की जानकारी पीयू प्रशासन को भी समय-समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले भारत सरकार ने निरफ रैंकिंग जारी की थी। इस रैंकिंग में पंजाब यूनिवर्सिटी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और 10 पायदान नीचे खिसक गई। इससे पीयू की साख को धक्का लगा। इस रैकिंग में 10 पायदान नीचे खिसकने का एक बड़ा कारण यह निकला कि कुछ विभागों के पास प्लेसमेंट का डाटा नहीं था। इसे लेकर पीयू प्रशासन ने हाल ही में बैठक की और निर्णय लिया कि सभी विभागों को अलर्ट कर दिया जाए कि प्लेसमेंट के डाटा को सुरक्षित रखें। इसके अलावा कई अन्य निर्णय भी लिए गए।
प्लेसमेंट की मॉनिटरिंग के लिए तैनात हो सकता है अधिकारी
सूत्रों का कहना है कि पीयू ने सभी विभागों को यह निर्देश भेज दिए हैं। साथ ही अब तक की प्लेसमेंट की रिपोर्ट की जानकारी भी मांगी है। प्लेसमेंट को लेकर विभागों की आगामी योजना क्या रहेगी और उनके क्या लक्ष्य रहेंगे, यह भी जानकारी में शामिल करने को कहा है। सभी विभागों में प्लेसमेंट की मॉनिटरिंग के लिए एक अधिकारी की तैनाती करने की भी बात सामने आ रही है। ऐसा होने से विभाग लापरवाही करने से बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें