फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अलका मिस इंडिया, आयशा ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इलाके के एक होटल में इम्पीरियल ग्लिटज जूनियर, मिस्टर, मिस एंड मिसेज इंडिया सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले और प्राइड ऑफ नेशन कार्यक्रम करवाया गया। इसमें चंडीगढ़ की अलका ने मिस इंडिया तो जीरकपुर की आयशा ने मिसेज इंडिया का खिताब जीता। अलका चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में डाइटीशियन हैं। वहीं, आयशा एक बैंक में काम करती हैं।
विज्ञापन

मिस इंडिया के मुकाबले में पहले तीन स्थानों पर ट्राइसिटी की युवतियों ने कब्जा किया। इसमें चंडीगढ़ की अलका पहले, मोहाली की भानुप्रिया दूसरे और खरड़ की सानवी सूद तीसरे नंबर पर रही। भानुप्रिया एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं तो सानवी छात्रा हैं। प्रतियोगिता में 50 से 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर विजेश कुमार, पूजा चागती, सच्प्रीत सिंह और अवनीत कौर ने शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान शैली शर्मा ने मिसेज इंडिया क्लासिक-2023 का खिताब जीता। इसके अलावा कई अन्य मुकाबले भी करवाए गए। कार्यक्रम में अवार्ड केटेगरी और गेस्ट ऑफ ऑनर में डॉ. कुंवर सिंह रहे।
ये हुए सम्मानित
इस दौरान सरोज हंस, सुरिंदर कौर, सोनी संधू , कृष्णा गुप्ता, सुरभि खुल्लर, सुषमा जोशी, गीता शर्मा, चेतना बाली, निति बंसल, सुमन, दिलशान सिंह, रिया कौशिक, पूनम पंचाल, नीरज शर्मा, कपिल नागपाल ,रमेश कुमार, प्रिंस मिन्हास, राज कैम, लोवी छाबड़ा, सोनिया बाजवा, पूजा चागती, धनजीत कौर, राचेल, जेसी, सुषमा वर्मा, ईशा चौधरी, पूनम पांचाल, शालू महाजन, देव संधू, युवराज संधू, खुशी अरोड़ा, विजेश कुमार, सविता कपूर, डॉ. सृष्टि ठाकुर, हरप्रीत बेदी, कीर्ति गिरधर, वनिता मेहता, रजत भाटिया, साहिल, कार्तिक, विपुल कुमार, गुल मित्तल, नैंसी राठौड़, रज्जी सैनी, रिया सेठी, मोना शर्मा, पूजा अरोड़ा, कविता, जासमीन, कुशाग्र नेव, खुशबू नेव, भूमिका, अनाया शर्मा, पूर्वी गर्ग, युवान बेदी, खुशी अरोड़ा, प्रियांशु सिंह, कमल अरोड़ा, आर्यन अग्रहारी, गर्वित यादव आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें