फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीपी वर्ल्ड पेल्यर्स चैंपियनशिप में अक्षय कुमार पहले पायदान पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप का आयोजन के नूंह स्थित क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में किया जा रहा है। इसमें चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा और गुरुग्राम के ध्रुव श्योराण ने चैंपियनशिप में कुल नौ अंडर 135 के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की। 35 वर्षीय अक्षय (70-65), जो डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर दो बार के विजेता हैं, ने दिन का सर्वश्रेष्ठ सात अंडर 65 का स्कोर बनाकर संयुक्त 14वें स्थान से छलांग लगाते हुए बढ़त सांझा की। दिन के खेल के बाद अक्षय ने कहा कि आज मेरा खेल बिल्कुल सटीक रहा बॉल स्ट्राइकिंग अच्छी थी और शाॅट्स का चयन भी सही रहा। इसलिए यह बेहतरीन राउंड रहा। टर्न के आसपास का मजबूत प्रदर्शन निर्णायक रहा। कोर्स के नौवें होल और 10वें होल पर खेल पर नियंत्रण रखा और लगातार लय बनाए रखने में सफल रहा। चैंपियनशिप में देश और विदेशों से प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें