फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकांक्ष सेन हत्याकांड : बलराज रंधावा के प्रत्यर्पण के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपी बलराज सिंह रंधावा की गिरफ्तारी में देरी के चलते उसके खिलाफ इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के वकील जयेंद्र चंदेल ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि रंधावा के प्रत्यर्पण की कार्रवाई के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए। इसमें रंधावा के बायोमेट्रिक्स शामिल हों ताकि उसे कनाडा में कहीं से भी पकड़ा जा सके। बहस के दौरान इंटरपोल के नियम भी पेश किए गए।
यूटी पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी बलराज की लोकेशन कनाडा में मिली थी। रंधावा को कनाडा से भारत वापस लाने की दिशा में पुलिस उसके प्रत्यर्पण को लेकर डोजियर (एक ही विषय के बारे में दस्तावेजों का संग्रह) आगे यूटी प्रशासन को भेज चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रेड कॉर्नर नोटिस की मांग से पहले दलील पेश की गई, जिसमें बताया गया यूटी पुलिस ने 24 अप्रैल को कोर्ट की ओर से दिए गए आदेशों का पालन नहीं किया है। स्टेटस रिपोर्ट एसएसपी को पेश करनी थी जबकि इसे एक एसआई ने पेश किया।

आरोपी को पकड़ने में पुलिस रही विफल
9 फरवरी 2017 की देर रात एक पार्टी में अकांक्ष के दोस्त शेरा की हरमेहताब और उसके दोस्त बलराज सिंह रंधावा से हाथापाई हो गई थी। इस दौरान अकांक्ष ने शेरा का बचाव किया था। बाद में आरोपियों ने कार से कुचलकर अकांक्ष की हत्या कर दी थी। आरोप है कि हरमेहताब सिंह ने अपने दोस्त बलराज सिंह रंधावा को अकांक्ष पर कार चढ़ाने के लिए उकसाया था। सेक्टर-3 थाना पुलिस बलराज सिंह रंधावा पर हत्या का केस दर्ज करने के बाद उसको पकड़ने में विफल रही है। मामले में एक आरोपी हरमेहताब सिंह फरीद को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें