फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता मलूका बोले- ढींढसा पिता पुत्र को शिअद में मलाई खाते वक्त बगावत याद नहीं आई

Sat, 18 Jul 2020 11:02 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
विज्ञापन
सिकंदर सिंह मलूका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थर्मल प्लांट बेचने एवं जल स्रोत विभाग के कर्मियों की छंटनी किए जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को शिअद के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला समेत अकाली नेता बंटी रोमाणा ने साझी प्रेसवार्ता एक पैलेस में की। शिअद के पूर्व मंत्री मलूका ने कहा कि गुरु नानक देव थर्मल प्लांट को बेचने के बाद अब उसको ढहाने संबंधी जारी किए गए सरकार के टेंडर से साफ जाहिर हो गया कि पंजाब सरकार घर-घर नौकरी देने में फेल है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जल स्रोत विभाग के सैकड़ों कर्मियों की छंटनी कर रही है। अकाली दल के तीनों नेताओं ने आरोप लगाया कि थर्मल की इस जगह पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं उसके रिश्तेदार की सीधी निगाहें हैं। अकाली दल के खिलाफ सुखदेव सिंह ढींढसा और परमिंदर सिंह ढींढसा की ओर से की जा रही बगावत पर पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि जब पिता-पुत्र अकाली सरकार में रहकर मलाई खा रहे थे, तब इनको अकाली दल की खामियां याद नहीं आईं।

अब जब सूबे में शिअद सरकार नहीं तो पिता-पुत्र कांग्रेस की बी टीम बनकर अकाली दल के खिलाफ बोल रहे हैं। अब उन्हें बोलने का हक नहीं है। इस दौरान शुक्रवार को पैलेस में शिअद के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका एवं अकाली नेता बंटी रोमाणा मुंह पर बिना मास्क लगाए ही प्रेसवार्ता करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें