फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अकाली विधायक बन्नी गिरफ्तार, ये है आरोप

Sun, 21 May 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जसजीत बन्नी की फाइल फोटो - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह के बेटे व पूर्व अकाली विधायक जसजीत सिंह बन्नी को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई लीगल ओपिनियन लेने के बाद की है। बन्नी के खिलाफ मोहाली निवासी प्रकाश चंद ने 26 नवंबर 2016 को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


डीएसपी रामगोपाल ने बताया कि 26 नवंबर 2016 को मारपीट की कॉल पर पुलिस सेक्टर-9 पहुंची थी। इसके बाद पुलिस मारपीट के आरोपी कोठी नंबर-175 निवासी बन्नी को जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाने ले गई। वहां भी उसने खूब हंगामा किया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आप के बुजुर्ग कार्यकर्ता को गंभीर चोट आई है।

इसके बाद अस्पताल में पीड़ित बुजुर्ग कार्यकर्ता प्रकाश चंद ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवा शिकायत दी। उसने आरोप लगाया था कि उसी शाम वह फगवाड़ा के गोराहा से केजरीवाल की रैली कर वापस चंडीगढ़ आया था। इस दौरान उनके साथ डेराबस्सी से आप से टिकट पाने वाली बन्नी की माता बीबी सर्वजीत कौर भी थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिर जमानत पर छूटा

र्व अकाली विधायक जसजीत सिंह बन्नी की गिरफ्तारी - फोटो : Demo Pic
आप कार्यकर्ता की शिकायत पर जसजीत बन्नी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एसडीएम के सामने पेश होकर बन्नी को जमानत मिल गई थी। हालांकि, अब सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की जांच और लीगल ओपिनियन लेने के बाद दोबारा धारा 341, 325 व 506 के तहत एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। जमानती धारा होने के कारण कार्रवाई के बाद बन्नी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
आरोपों को बताया बेबुनियाद

नवंबर 2016 में 7-51 के तहत केस दर्ज होने के बाद पूर्व अकाली विधायक जसजीत सिंह बन्नी ने अपने खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाने का आरोप लगाया था। उन्होंने मीडिया से बताया था कि उनकी किसी से मारपीट नहीं हुई थी। सभी आरोप बेबुुनियाद हैं। 

आप कार्यकर्ता से मारपीट करने व चोट पहुंचाने की शिकायत पर पुलिस की प्राथमिक जांच और लीगल ओपिनियन लेकर जसजीत बन्नी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, कार्रवाई के बाद उन्हें जमानत मिल गई।
रामगोपाल, डीएसपी, सेंट्रल, यूटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें