फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कॉरिडोर आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होगा अकाली दल, नेता और वर्कर पैदल पहुंचेंगे आयोजन स्थल

Mon, 26 Nov 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अकाली दल - फोटो : facebook
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की पूरी लीडरशीप और पार्टी वर्कर श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के नींव पत्थर समारोह में सोमवार को धार्मिक विधि-विधान से शबद गायन के साथ शामिल होंगे। यह जानकारी रविवार को पार्टी के सीनियर अध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने जारी एक बयान में दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर नानक नाम लेवा के लिए यह बहुत ही सौभाग्यशाली समय है कि केंद्र की एनडीए सरकार के कारण सिख संगत की चिरकालीन इच्छा पूरी हो रही है और इसकी शुरुआत के लिए देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और केंद्र सरकार के मंत्री भी पहुंच रहे हैं। 

शिअद की समूची लीडरशिप पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में 26 नवंबर, 2018 को सुबह 8 बजे श्री दरबार साहिब डेरा बाबा नानक पहुंचेगी, जहां गुरबाणी के मनोहर कीर्तन के बाद आभार व्यक्त करने के लिए अरदास की जाएगी। इसके बाद पूरी संगत शबद गायन के साथ पैदल नींव पत्थर वाले समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल के अलावा पार्टी की कोर कमेटी के सभी सदस्य, जत्थेदार साहिबान, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, एसजीपीसी के सभी सदस्य और पार्टी के अन्य सीनियर नेता भी समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने सारी साध संगत को सुबह 8 बजे श्री दरबार साहिब डेरा बाबा नानक में पहुंचने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें