शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर लगाए एनएसए को बढ़ाने का कड़ा विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिया है, जिससे उनका सिख विरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द्र का समर्थक है। उन्होंने कहा कि एनएसए बढ़ाए जाने का यह फैसला देश में संवैधानिक अधिकारों और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।