फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रणनीति पर सीएम ने कहा- विकास के दम पर जीतेंगे चुनाव

Fri, 28 Oct 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
CM Badal - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने शिअद नेताओं से कहा हैै कि वे विकास के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करें। अकाली-भाजपा सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों के आधार पर एक सकारात्मक कैंपेन चलाएं।
विज्ञापन


सीएम और डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को चुनाव के मद्देनजर अहम बैठक की। इसमें सांसद, मंत्री, विधायक, जिला प्रधान व सभी प्रमुख नेता शामिल हुए। बादल ने कहा कि विपक्षी दल लोगों को धोखा देने केमकसद से झूठे वादे कर रहे हैं, इन बातों से भटकें नहीं। इससे पहले इतने कम समय में इतनी उपलब्धियां कभी हासिल नहीं हुईं। समाज भलाई स्कीमें, विकास प्रोजेक्ट हों या यादगारों का निर्माण, शिअद-भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में सराहनीय काम किया है।

बादल ने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट, वार मेमोरियल, पार्टीशन म्यूजियम व इंटर-प्रिटेशन सेंटर ने अमृतसर को विश्व के नक्शे पर ला दिया है। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा द्वारा लोगों से किए जा रहे झूठे वादों को बेनकाब करें। जिस तरह ज्ञानी जैल सिंह ने गरीब लोगों को पांच एकड़ जमीन देने का वादा किया था, उसी तरह कांग्रेस फिर लोगों को गुमराह कर रही है। बाद में लोगों को एक इंच जमीन नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर ने कहा, विरोधियों के झूठे वादों को करें बेनकाब

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बोले सुखबीर बादल - फोटो : File Photo
सुखबीर बादल ने कहा कि सभी जिलों में डेट ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं ताकि किसानों के कर्ज का मामला जल्द से जल्द हल हो सके। सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को कोऑपरेटिव लोन पर ब्याज न देना पड़े।

शिअद को इस बात पर गर्व है कि उसने किसानों के लिए सबसे ज्यादा किया। कांग्रेस से पूछा जाए कि उसने पिछली सरकार में किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल बिजली क्यों वापस ले ली थी। वहीं, आप को चलाने वाले बाहरी हैं, जिन्हें पंजाब के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मीटिंग से पहले कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के पुत्र चरनजीत मलूका को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

मीटिंग में सांसद सुखदेव ढींडसा, रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, बलविंदर भूंदड़, कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, तोता सिंह, जनमेजा सेखों, बिक्रम मजीठिया, परमिंदर ढींडसा, सुरजीत सिंह रखड़ा, डॉ. दलजीत चीमा भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें