डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने चंडीगढ़ यूनिट के नेताओं के साथ की बैठक, वार्ड और बूथ स्तर पर सौंपी जिम्मेदारियां
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को पार्टी सचिव एवं चंडीगढ़ के ऑब्जर्वर डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने चंडीगढ़ यूनिट के नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कांग्रेस के छह नेता अकाली दल में शामिल हुए। डॉ. चीमा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को वार्डवार और बूथवार जिम्मेदारियां सौंपीं।
कांग्रेस के छह नेताओं ने थामा अकाली दल का दामन
अकाली दल में शामिल होने वालों में जगतार सिंह, परविंदर सिंह, अवतार सिंह, पवन कुमार गोयल, इशपिंदर सिंह बत्रा और मनमोहन कौर शामिल हैं। डॉ. चीमा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। चंडीगढ़ यूनिट के अध्यक्ष सरदार चरनजीत सिंह विली ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक में बीबी हरजिंदर कौर, सरदार अर्शदीप सिंह क्लेर, सरदार हरजीत भुल्लर, बीबी सतवंत कौर जौहल, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, सरदार जबरजंग सिंह, सरदार मनदीप सिंह, सरदार सुरजीत सिंह राजा और सरदार निर्भय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।