फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे अजय चौटाला, कहा- याचना नहीं अब रण होगा, जीवन या मरण होगा

Tue, 06 Nov 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
हिसार में अजय चौटाला की रैली
विज्ञापन

अजय सिंह चौटाला ने मंगलवार देर शाम महाभारत रण से जुड़ी कविता सुनाकर कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा - याचना नहीं अब रण होगा-जीवन या मरण होगा, दुर्योधन तू धराशायी होगा-हिंसा का उत्तरदायी होगा। इस कविता के साथ ही सिरसा रोड स्थित देवीलाल सदन में मौजूद करीब 700-800 लोगों ने जोर-जोर से अजय चौटाला के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। अजय चौटाला देवीलाल सदन हांसी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद देर शाम हिसार के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।        

विज्ञापन


बोले- एक बार चौ. देवीलाल ने भी ओपी चौटाला को निकाला था पार्टी से
अजय यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि एक बार चौ. देवीलाल ने चौ. ओमप्रकाश चौटाला के साथ संबंध तोड़ लिए थे और उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। बाद में आप जैसे कार्यकर्ताओं के चलते उन्हें ही उत्तराधिकारी बना दिया। अब आप भी ऐसे ही हालात पैदा करो कि चौटाला साहब को पश्चाताप हो कि उन्होंने गलत फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि जो बच्चे आंखें खुलने के समय से ही पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, आज उनको कांग्रेस का पेड वर्कर बताया जा रहा है। जींद की धरती पर 17 को जो फैसला लिया जाएगा, वह बताएगा कि कौन पेड वर्कर है और किसकी पार्टी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 17 नवंबर को जींद में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें