फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो से निष्कासन के बाद बोले अजय चौटाला, अपना हक छीन कर लेंगे, याचना नहीं अब रण होगा

Thu, 15 Nov 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
विज्ञापन
अजय चौटाला
विज्ञापन

इनेलो के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अजय चौटाला ने अंबाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुष्यंत के बाद उन्हें भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया, लेकिन वजह अभी तक नहीं बताई गई। उन पर विभिन्न आरोप लगाकर 10 वर्ष के लिए जेल भेज दिया गया, जबकि उनका नाम एफआईआर में नहीं था। उन्हें षड्यंत्र के तहत यह सजा भुगतनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने अभय चौटाला का नाम लिए बगैर कहा कि हमने तो सम्मान मांगा है, पांडवों ने तो 5 गांव मांगे थे, तब दुर्योधन ने कहा था कि सुई की नोक के बराबर जगह भी नहीं देंगे। तब पांडवों ने कहा था कि जा दुर्योधन जीवन होगा या मरण होगा। तू धराशायी होगा और इस हिंसा का तू उत्तरदायी होगा। इससे पहले बहुत से वक्ताओं ने अजय चौटाला के सामने मंच से अभय चौटाला को खटारा बस, दुर्योधन, तानाशाह जैसे कई नामों से नवाजा।

नैना को निकालेंगे तो प्रतिपक्ष का पद चला जाएगा 
वहीं, अजय चौटाला ने दुष्यंत को दीमक बताए जाने के सवाल पर कहा कि यह जनता तय करेगी कि कौन नेता है और कौन दीमक। नई पार्टी को लेकर सभी फैसले अजय ने जनता पर छोड़ दिए। नैना चौटाला के निष्कासन के बारे में बात की गई तो कहा कि यदि नैना चौटाला को निष्कासित किया जाएगा तो नेता प्रतिपक्ष का पद चला जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अपना हक छीनकर लेंगे

यमुनानगर के तेजली रोड स्थित एक रिसॉर्ट में भी अजय ने अभय को इशारों ही इशारों में महाभारत का दुर्योधन बताया और कहा कि याचना नहीं अब रण होगा। उन्होंने फिर ओमप्रकाश चौटाला का जिक्र करते हुए कहा कि अब हम भी अपना हक छीन कर लेंगे। हम ऐसे हालात पैदा कर देंगे कि चौटाला खुद कहेंगे कि हरियाणा आपका है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर आते समय मैं पार्टी में था और जैसे ही मंच पर चढ़ा तो मुझे निष्कासित कर दिया गया। इस बात पर कार्यकर्ताओं ने शेम-शेम कहा।
 
इनेलो के बारे में दो साल जो कहा था वह सच साबित हुआ : हुड्डा

करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि दो साल पहले इनेलो को लेकर उन्होंने जो दावे किए थे वह सच साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो साल पहले कह दिया था कि इनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है, ये खुद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इनेलो का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है और चुनावों तक इसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। हुड्डा यहां बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें