फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के पास डेढ़ लाख के नोट, सबका नंबर 786

Fri, 26 Jun 2015 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ट्रांसपोर्टर के पास डेढ़ लाख के ऐसे नोट हैं, जिनका नंबर 786 है। अमरनाथ शर्मा के पास यह कलेक्शन चार साल से है। उनके पास इस खास नंबर के कुछ नोट इकट्ठा हुए तो उनका रुझान इस ओर बढ़ गया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के पास आने वाले नोटों में से इस नंबर के नोट लेने लगे।
विज्ञापन


हरमिलाप नगर में रहने वाले अमरनाथ शर्मा ने बताया कि 786 नंबर के एक लाख 52 हजार 947 रुपये के नोट उनके पास हैं। अमरनाथ शर्मा ने बताया कि इस कलेक्शन में से वह पुराने नोट निकाल देंगे, क्योंकि यह रिजर्व बैंक बंद कर देगा। 
विज्ञापन

कितने रुपये के कितने नोट

शर्मा के पास इस खास नंबर के एक रुपये के दो, पांच रुपये के तीन, दस के 22, बीस के आठ, पचास रुपये के 37 और सौ रुपये के 162 नोट हैं। उनके पास पांच सौ रुपये के 205 और एक हजार रुपये के 32 नोट स्पेशल नंबर के हैं।

बिना नंबर के भी हैं नोट
अमरनाथ शर्मा के कलेक्शन के नोटों में कुछ वीआईपी नंबर वाले हैं तो कुछ के नंबर ही नहीं हैं। इसमें सौ का एक नोट है, जो ब्लैंक नंबर का है। सौ के नोटों में इक्के और पांच के नंबर वाले नोट उनके पास हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें