फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एयरपोर्ट का सर्दियों का कार्यक्रम जारी, दिल्ली के लिए अब आखिरी उड़ान रात एक बजे

Sun, 29 Oct 2023 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के आसपास इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) कैट-2 को लगवाया जा चुका है। एयरपोर्ट के रनवे या उसके आसपास 400 मीटर की विजिबिलिटी में भी विमान उतर और उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से उड़ानों का सर्दियों के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आर सहाय ने बताया कि 30 अक्तूबर से दिल्ली के लिए आखिरी उड़ान रात एक बजे होगी। नए कार्यक्रम में एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सुबह पांच बजे पहली और अंतिम उड़ान रात एक बजे होगी।

विज्ञापन


इससे पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट रात 11:45 बजे थी। अब एयरपोर्ट से 56 घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान का आवागमन होगा। नया कार्यक्रम 30 मार्च 2024 तक लागू रहेगा। इसमें 9 नई उड़ानों को शामिल किया गया है। सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान दुबई के लिए चलेगी।

कोहरे में भी उड़ानें तय समय पर चलेंगी

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के आसपास इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) कैट-2 को लगवाया जा चुका है। एयरपोर्ट के रनवे या उसके आसपास 400 मीटर की विजिबिलिटी में भी विमान उतर और उड़ान भर सकेंगे। इससे पहले साल 2022-23 के सर्दियों के सीजन में रनवे पर कैट-1 काम कर रहा था, जिससे दो दिन ही उड़ान प्रभावित हुई थी लेकिन अब कैट-2 को संचालित कर दिया गया है। इससे दिक्कतें नहीं होंगी। सर्दियों में सुबह 5 बजे से उड़ानों का संचालन हो सकेगा।

दिल्ली के लिए सबसे अधिक उड़ानें

चंडीगढ़ से 19 राज्यों के लिए उड़ानें हैं। इनमें सबसे अधिक दिल्ली के लिए हैं। दिल्ली के लिए 14, मुंबई के लिए सात, लखनऊ के लिए दो, गोवा के लिए पांच, हैदराबाद के लिए दो, चेन्नई, पटना, कुल्लु, श्रीनगर, धर्मशाला, कोलकाता, इंदौर, वाराणसी के लिए 1-1, लेह के लिए दो, पुणे के लिए दो, जयपुर के लिए तीन, अहमदाबाद के लिए दो, बंगलूरू के लिए 6 उड़ानों का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें